विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Gettika's Mother Anuradha Sharma Committed Suicide In Same Room In Delhi

'मेरी मौत की जिम्‍मेदार गीतिका की मौत है...'

1 of 8 Photos
नई दिल्ली. बेटी की खुदकुशी के बाद से परेशान चल रही अनुराधा शर्मा ने शुक्रवार शाम अशोक विहार स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अनुराधा शर्मा एमडीएलआर एयरलाइंस की पूर्व एयर होस्टेस गीतिका शर्मा की मां थीं। गीतिका शर्मा ने गत वर्ष 5 अगस्त को फांसी लगाकर खुदकुशी की थी
 
अनुराधा शर्मा ने जिस पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी की, उसी पंखे से लटककर गीतिका शर्मा ने भी खुदकुशी की थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अनुराधा शर्मा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (नई एफआईआर दर्ज, गीतिका केस में सबूत बनेगा अनुराधा का सुसाइड नोट !)
 
सूत्रों के अनुसार मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में गीतिका शर्मा आत्महत्या कांड के आरोपी हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा और गीतिका की पूर्व सहकर्मी अरुणा चड्ढा का जिक्र किया गया है। इसमें लिखा गया है- मेरी मौत की जिम्‍मेदार गीतिका की मौत है, जिसकी मौत गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा के अत्‍याचारों की वजह से हुई है।
 
दिल्ली पुलिस के अनुसार मौके से मिले नोट की हैंड राइटिंग का मिलान कराया जा रहा है। हैंड राइटिंग की पुष्टि होने के बाद ही सुसाइड नोट में लिखे तथ्यों का खुलासा संभव हो सकेगा। फिलहाल गोपाल कांडा (जिनके गीतिका से करीबी संबंध थे, देखें तस्‍वीरें) और अरुणा चड्ढा तिहाड़ जेल में बंद हैं। कांडा ने पिछले अगस्‍त में नाटकीय अंदाज में सरेंडर किया था और कोर्ट में पेशी के बाद जेल जाने के लिए जज से अलग गाड़ी की मांग कर दी थी।
 
सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्रालय के खान मार्केट स्थित लोकनायक भवन में बतौर एकाउंटेंट कार्यरत अनुराधा शर्मा शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने घर पहुंची थीं। लंबे समय तक किसी प्रकार की हलचल नहीं मिलने पर अनुराधा शर्मा की जेठानी उनका हाल लेने उनके कमरे में पहुंचीं। उन्होंने पाया कि अनुराधा पंखे से लटकी हुई हैं। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अन्य परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया अनुराधा ने उसी कमरे और उसी पंखे से फांसी लगाई थी, जिस कमरे और पंखे से गीतिका शर्मा (जिस पर पहली ही नजर में कांडा का दिल आ गया था) ने खुदकुशी की थी। 
 
खबरों के मुताबिक गीतिका का गर्भपात भी कराया गया था और खुदकुशी से दो दिन पहले भी उसके साथ सेक्‍स किया गया था। परिजन बताते हैं कि उसकी खुदकुशी के बाद से ही अनुराधा शर्मा काफी तनाव और अवसाद से ग्रस्‍त थीं। वह ना ही किसी से ज्यादा बात करती थी और न ही किसी चीज में खास रुचि लेती थीं। उन्होंने बिल्डिंग में रहने वाले अन्य परिजनों के घर आना जाना भी कम कर दिया था। अनुराधा शर्मा के भतीजे गौरव शर्मा ने बताया कि जिस समय अनुराधा शर्मा ने खुदकुशी की, उस समय घर में कोई नहीं था। 
 
 
सुसाइड नोट में लिखा मीडिया को न दें सूचना :
 
सूत्र के मुताबिक पुलिस को मौका-वारदात से अनुराधा द्वारा लिखे गए दो पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि गोपाल कांडा व अरुणा चड्ढा उसकी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। बेटी की मौत के बाद से वह परेशान थीं, इसलिए खुदकुशी कर रही हैं। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने ये भी लिखा कि पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को घर न लाया जाए और मीडिया से भी मेरी मौत का जिक्र न किया जाए। 
 
किरण बेदी ने उठाया एक अहम सवाल :
 
गीतिका शर्मा की मां द्वारा सुसाइड के मामले पर टिप्पणी करते हुए पूर्व आई पी एस अधिकारी किरण बेदी ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा, "यह बेहद दुःख की बात है कि जो परिवार बेटी के खोने के सदमे से गुजर रहा था उसके काउंसलिंग के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया। उनकी मां सदमे में थी और अगर इस दौरान उनपर गोपाल कांडा के खिलाफ केस वापस लेने का दबाव पड़ रहा था और अगर उन्होंने इस सम्बन्ध में पुलिस में लिखित शिकायत की है तो मामला  बेहद गंभीर और आपराधिक है।"
 
ये भी पढ़ें ...
 
 
 
 

 

16 फरवरी की खास खबरें
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment