विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> India Gate Seal, Increased Vigilance In Connaught Place

PHOTOS : जहां जाने की है इनकी चाहत, अब नहीं मिलेगी वहां प्रवेश की इजाजत!

1 of 6 Photos

नई दिल्ली. हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस ने शनिवार को इंडिया गेट सील कर दिया।

इसके तहत दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट के आउटर सर्कल से मध्य स्थित अमर जवान ज्योति की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। साथ ही, इंडिया गेट के इर्द गिर्द स्थिति सभी पार्कों को खाली करा लिया गया।

दूसरी ओर, दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस मार्केट में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार आतंकी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने और हैदराबाद में हुए बम धमाकों के बाद दिल्ली को दहलाने संबंधी खुफिया सूचनाओं के आधार पर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि शनिवार की छुट्टी के चलते भारी तादाद में सैलानी इंडिया गेट आए हुए थे। दोपहर करीब बारह बजे दिल्ली पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ इंडिया गेट परिसर पर जमा हुए।

अधिकारियों के बीच करीब दस मिनट चली मंत्रणा के बाद इंडिया गेट को खाली कराने का आदेश दे दिया गया। पुलिसकर्मियों ने इंडिया गेट के पास मौजूद सभी सैलानियों को राजपथ की ओर भेजते हुए वहां मौजूद तमाम आइसक्रीम की रेहडिय़ों को हटा दिया।

इंडिया गेट परिसर खाली होते ही इंडिया गेट के आउटर सर्कल से इनर सर्कल की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

वहीं इंडिया गेट से नॉर्थ ब्लॉक की ओर जाने वाले राजपथ पर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। संभावना है कि रविवार रात तक पुलिस राजपथ भी सैलानियों के आवाजाही पर प्रतिबंध लगा सकती है।

राजपथ से सिर्फ वाहनों को क्रॉस करने की इजाजत दी जा सकती है। इंडिया गेट के अलावा कनॉट प्लेस में भी सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

शनिवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद आला पुलिस अधिकारियों ने राजधानी के प्रमुख स्थानों एवं बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं।

बीट अफसरों को समय से बाजार बंद कराने के निर्देश :

दिल्ली पुलिस मुख्यालय से भी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी कर अपने-अपने इलाके में स्थित सभी बाजारों को तय समय के भीतर बंद कराने को कहा है। बाजारों को बंद कराने की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से इलाके के बीट अफसरों की होगी।

आपकी राय

 

इंडिया गेट सील, कनॉट प्लेस में चौकसी बढ़ी


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment