राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
राजधानी में शुक्रवार से जश्न ए खुसरो का आगाज
Bhaskar News
| Feb 16, 2013, 04:45AM IST

नई दिल्ली. राजधानी में शुक्रवार से आगा खां ट्रस्ट ऑफ कल्चर की ओर से आयोजित जश्न ए खुसरो का आगाज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पाकिस्तान के गायक उस्ताद नसरुद्दीन सामी के शास्त्रीय गायन से किया गया।
यह उत्सव हजरत निजामुद्दीन बस्ती के जीवंत संस्कृति के 700 वर्ष पूरे होने पर किया गया। जिसके तहत अगले एक महीने तक राजधानी के अलग अलग स्थानों पर हजरत अमीर खुसरो देहलवी से जुड़ी प्रदर्शनियां, सेमीनार, लेक्चर, हैरिटेज वॉक, फिल्म स्क्रीनिंग की जाएगी।
मुख्य कार्यक्रम सुंदर नर्सरी, चौंसठ खंभा, इंडिया हैबिटैट सेंटर और नेशनल म्यूजियम में प्रतिदिन किया जाएगा। उत्सव में भारत और पाकिस्तान के सूफी गायक हिस्सा ले रहे हैं।








