विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Mobile Information Against

मोबाइल पर मिलेगी बीमारियों से बचाव की जानकारी

भास्कर न्यूज | Feb 18, 2013, 02:42AM IST
 
 

नई दिल्ली .  वो दिन दूर नहीं, जब आम लोगों को मोबाइल के जरिए हेल्थ से जुड़ी जानकारी मुहैया कराई जाएगी। इस बाबत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने सरकार से सिफारिश भी की है, ताकि इस वर्ष हेल्थ बजट में इसे शामिल किया जाए। 
 
आईएमए के महासचिव डॉक्टर नरेंद्र सैनी ने कहा कि हमने स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों से मिलकर इस बारे में चर्चा की है। जिस प्रकार आज गांव-गांव तक मोबाइल पहुंच गया है और हर हाथ में मोबाइल है तो फिर इसका फायदा अच्छे कामों में भी उठाया जाए। मोबाइल के माध्यम से लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी के साथ-साथ उन्हें बीमारियों के बारे में जागरूक किया जाए। उम्मीद है कि सरकार हमारी इस सिफारिश को गंभीरता से लेगी।
 
डॉक्टर सैनी का कहना है कि आज देश भर में आईएमए के साथ दो लाख से अधिक डॉक्टर जुड़े हुए हैं। जो हर दिन दिन करोड़ों की संख्या में मरीजों का इलाज करते हैं। डॉक्टर का कहना है कि आईएमए को इसे जन जन तक पहुंचाने के लिए पार्टनर की जरूरत है और इसी मकसद से हमने सरकार के पास इससे संबंधित सिफारिशें भेजी हैं।
 
डॉक्टर ने कहा कि इस मैसेज में जहां मौसम के साथ होने वाले बदलाव में होने वाली बीमारियां, उसके लक्षण, बचाव, इलाज के बारे में समय-समय पर मैसेज के जरिए बताया जाएगा। वहीं मौसम के अनुसार क्या खाएं, क्या नहीं खाएं, कौन सी सब्जी लाभदायक है, किस फल में कौन सा विटामिन है, जैसी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बड़ी-बड़ी बीमारी के लक्षण और उससे बचाव के बारे में भी बताया जाएगा।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment