विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Shshi Tharoor Addressed Hindu College On Its 114th Foundation Day

PICS: माइक लेते ही थरूर ने कहा कुछ ऐसा कि खिल उठा सबका चेहरा!

1 of 31 Photos

नई दिल्ली. डीयू के प्रतिष्ठित कॉलेज हिन्दू के 114वें स्थापना दिवस पर सेंट स्टीफंस के छात्र रहे डॉ शशि थरूर हिन्दू कॉलेज के छात्रों को संबोधित करने शुक्रवार की सुबह यहां पहुंचे।

इस अवसर पर अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए उन्होंने दोनों ही कॉलेज के बीच के आपसी नोकझोंक को मंच पर याद करते हुए कई बार छात्रों से चुटकी लेते दिखे। उन्होंने माइक लेते ही कहा कि आज एक स्टीफेनियन हिन्दू कॉलेज के इस ऑडिटोरियम में हिन्दू के छात्रों को संबोधित कर रहा है।

बता दें कि दोनों ही कॉलेजों के बीच हमेशा से आपसी नोच झोंक आम बात रही है। स्थापना दिवस पर पंहुचे थरूर ने छात्रों को संबोधित करते हुए दुनियाभर में भारत के प्रति बदलते दृष्टिकोण और भारतीय संस्कृति में समानता व समावेश के महत्व को विस्तार से बताया।

इस अवसर पर उन्होंने भारतीय गणतंत्र की ढाल युवा पीढ़ी को बताते हुए कहा कि हमारे देश में अभी 540 मिलियन युवा हैं जो 25 वर्ष की आयु से कम हैं। ऐसे में दुनिया के इस सबसे युवा देश के नाते भविष्य में यह सबसे डायनेमिक देश होगा। लेकिन इसके लिए जो देश के विकास के रोड़े हैं उन्हें समाप्त करना हमारे लिए चुनौती है।

उन्होंने कहा कि  आज देश के इंजीनियर और डॉक्टरों ने दुनिया भर के इंजीनियरिंग व हेल्थकेयर क्षेत्र में असीम योगदान दे रहे हैं। इसके अलावा यहां का बॉलीवुड, भोजन, पहनावा, योग, आयुर्वेद आदि भी देश को एक पहचान दिया है। अब हार्डवेयर, शिक्षा आदि के क्षेत्र में देश को विकसित करने की जरूरत है जिसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। इस अवसर पर लड़कियों की शिक्षा को भी अत्यावश्यक बताते हुए कई बिंदुओं पर चर्चा की।

 

आगे देखिए, कॉलेज फेस्ट की आकर्षक तस्वीरें ... 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment