ऐसे करते हैं तांत्रिक अपना कारनामा :
प्रोजेक्ट ग्रुप की छात्रा सौम्या बताती हैं कि नीबू से खून निकालना, चढ़ावे के नारियल में अचानक से आग धधकने लगना, जलते कोयले के अंगारों को हाथों में उठाकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना, अपने हाथ से हाथ काट लेना और लहूलुहान करने जैसी हरकतें कर तांत्रिक मासूमों के सामने चकाचौंध पैदा कर देते हैं और लोग इनके छलावे में आ जाते हैं।