विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Swine Flu: 65 New Cases A Day Most

स्वाइन फ्लू : एक दिन में सबसे ज्यादा 65 नए मामले

Bhaskar News | Feb 23, 2013, 04:44AM IST
 
 


नई दिल्ली. राजधानी में लगातार स्वाइन फ्लू के संक्रमण का असर देखा जा रहा है। बीते चौबीस घंटे में दिल्ली में स्वाइन फ्लू के एच1एन1 वायरस से संक्रमित 65 नए लोगों की पुष्टि की गई है।

अब तक एक दिन का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक दिल्ली में स्वाइन फ्लू के संक्रमण से पीडि़त होने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 680 तक पहुंच गई है।

अब तक इस बीमारी से दिल्ली में पंद्रह से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि सरकार के आंकड़ों में यह संख्या 11 तक ही सीमित है। एक सीनियर डॉक्टर का कहना है कि लोगों को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। स्वाइन फ्लू का वायरस पूरे देश में फैल चुका है।

अब यह जल्द खत्म होने वाला नहीं है। ऊपर से वातावरण भी वायरस के फैलने के अनुकूल बना हुआ है। पिछले दिनों तापमान में वृद्धि के साथ मामले में कमी आ रही थी लेकिन एक बार फिर हुई बारिश ने वायरस को फैलने का अनुकूल समय बना दिया।

चिंता की बात यह है कि एक बार फिर राजधानी में बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फिलहाल लोगों को स्वाइन फ्लू के वायरस से निजात नहीं मिल सकती। इसलिए बचाव के तरीके को अपनाए रहें।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment