विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Weather Changed Stance Again, Bunda - Bundi Rain Weather Pleasant

मौसम ने फिर बदला रुख, बूंदा-बूंदी बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Bhaskar News | Feb 16, 2013, 04:36AM IST
 
 


नई दिल्ली. शुक्रवार को राजधानी के मौसम में एक बार फिर परिवर्तन देखा गया।सुबह से आसमान में छाया बादल शाम होते-होते बरसने लगा।

मौसम में आए इस परिवर्तन की वजह से राजधानी का मौसम सुहाना बन गया है। एक बार फिर लोगों ने हल्की सर्दी का एहसास किया।

हालांकि मौसम में आए इस परिवर्तन की वजह पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश बता रहे हैं।मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश हुई है तो कहीं केवल बूंदा-बूंदी हुई है।बारिश के बाद राजधानी का तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने शनिवार को भी मौसम का रूख कुछ इसी प्रकार रहने की संभावना जताई है। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार को दिन में कई इलाकों में तेज बारिश की उम्मीद जताई है।

बारिश के बारे में मौसम विभाग के पास खबर लिखे जाने तक कोई आंकड़ा नहीं था। विभाग का कहना है कि बारिश तो कई इलाकों में हुई है लेकिन आंकड़ा उपलब्ध कराने में समय लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ में हुए एक बार फिर परिवर्तन की वजह से राजधानी के मौसम में भी बदलाव देखा जा रहा है।

पहाड़ी क्षेत्र जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड राज्यों में बारिश हुई है और जिसकी वजह से दिल्ली का मौसम बदला बदला नजर आ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया किया गया जो औसत से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि आज यहां का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज  किया गया जो औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की संभावना जताई है। दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। रविवार को भी मौसम का रूख कुछ इसी प्रकार करने की उम्मीद है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment