आज होगी बारिश, तेज हवा के साथ ओले पडऩे की भी आशंका

नई दिल्ली. वेस्टर्न डिस्टरबेेंस की वजह से शनिवार और रविवार को राजधानी में फिर बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन भर आसमान में बादलों का डेरा बना रहेगा।
इस वजह से बारिश के साथ-साथ तेज हवा और ओले पडऩे की भी आशंका है। बता दें कि अब तक फरवरी में राजधानी में 90 मिमी बारिश हो चुकी है।
यह अब तक फरवरी में होने वाले पांचवां अधिकतम बारिश है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बारिश जारी रहेगी। यानी कि यह वीकेंड बारिश की बौछार के साथ कटने की पूरी संभावना है।
शनिवार का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि बारिश की वजह से एक बार फिर तापमान में गिरावट की भी उम्मीद की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की संभावना जताई है। यह डिस्टरबेंस हिमालय रेंज में होगा जिसका असर पूरे पहाड़ी इलाकों पर पडऩे की संभावना जताई गई है। हालांकि यह संभावना अभी पहाड़ों तक ही है, लेकिन इसका असर दिल्ली तक भी पड़ सकता है।






