राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
पंकज आडवाणी ने रचा इतिहास, पूर्व विश्व चैंपियन को दी मात!
Bhaskar News
| Feb 14, 2013, 07:29AM IST

नई दिल्ली. पंकज आडवाणी ने बुधवार को यहां इतिहास रचा जब वह पूर्व विश्व चैंपियन इंग्लैंड के शॉन मर्फी को 4-3 से हराकर वेल्श के न्यूपोर्ट में चल रहे बेटविक्टर वेल्स ओपन प्रो स्नूकर सीरीज के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।
आठ बार के विश्व चैंपियन आडवाणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना 2006 के विश्व चैपिंयन स्कॉटलैंड के ग्रेम डॉट और आयरलैंड के फर्गल ओ ब्रायन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
आडवाणी ने कहा कि मैं इस जीत से काफी खुश हूं। मर्फी के स्तर के खिलाड़ी को हराने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना होता है और मुझे लगता है कि ऐसा ही हुआ। आडवाणी और मर्फी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।






