विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Company News >> फायदे की खबर - एयर इंडिया की सौगात

फायदे की खबर - एयर इंडिया की सौगात

बिजनेस ब्यूरो | Dec 12, 2012, 02:21AM IST
 
 


मुंबई के किराये में दुबई का सफर
देश की एकमात्र सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए कुछ नायाब योजनाएं लांच की हैं। कंपनी अपने यात्रियों को महज 15,999 रुपये में भारत-यूएई रूट पर रिटर्न टिकट ऑफर किया है। इतना ही नहीं, भारत-अमेरिका रूट पर कंपनी का रिटर्न टिकट महज 51,999 रुपये में उपलब्ध है।


वैसे तो यह किराया सब कुछ मिलाकर है। यानी, अलग से कोई चार्ज नहीं। लेकिन दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों को 2,000 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। कंपनी के मुताबिक उसे योजना के पहले ही दिन 10,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल हुई है।


एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह योजना आउट-बाउंड यात्रियों को लुभाने के लिए पेश की गई है। उनके मुताबिक यह योजना तत्काल प्रभाव से लागू है। यह योजना उत्तर में हांगकांग, शंघाई व सिंगापुर जैसे निकटवर्ती और सियोल, ओसाका व टोक्यो जैसे दूरवर्ती गंतव्यों के लिए लांच की गई है।


सात दिनों की यह योजना 16 दिसंबर तक जारी रहेगी। हालांकि अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के गंतव्यों के लिए कंपनी की यह योजना उन यात्रियों के लिए लाभकारी होगी, जो 21 जनवरी या उसके बाद यात्रा करने वाले हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment