अफगानिस्तान में कॉस्मेटिक सर्जरी की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. दस साल पहले तक जो कॉस्मेटिक सर्जरी गंभीर चोट के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाती थी वही कॉस्मेटिक सर्जरी आज लोगों को उनका मनचाहा रूप दे रही है.
हालांकि युद्ध, गरीबी और भ्रष्टाचार से पीड़ित अफगानिस्तान का ये चलन कई लोगों चौंका सकता है लेकिन अफगानिस्तान में प्लास्टिक सर्जरी का लंबा इतिहास रहा है. अफगानिस्तान के संघर्ष ने डॉक्टरों को कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए ज़रुरी खास मेडिकल जानकारी मुहैया करवाई.
जो जानकारी पहले जले हुए लोगों का इलाज करने और गंभीर चोटों को ठीक करने के लिए इस्तेमाल होती थी, उसी जानकारी को अब डॉक्टर कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. और इस तरह की सर्जरी का बाज़ार भी लगातार बढ़ता जा रहा है. कॉस्मेटिक सर्जरी युवा अफगान लोगों के बीच खासी पसंद की जाती है.
अंदर की स्लाइड में देखें और जानें अफगानिस्तान की हसरत...