Home >> Politics >> Political Parties >> Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) >> After Me, It’S Stalin: DMK Chief Karunanidhi
करुणानिधि के उत्तराधिकारी होंगे स्टालिन
Agency
| Jan 03, 2013, 17:56PM IST

चेन्नई। करुणानिधि के बाद डीएमके की कमान उनके छोटे पुत्र स्टालिन संभालेंगे। गुरुवार को ८९ वर्षीय करुणानिधि ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच यह घोषणा की। घोषणा के बाद स्टालिन और उनके बड़े भाई अलागिरी के बीच पार्टी प्रमुख को लेकर चल रही असंमजस की स्थिति समाप्त हो गई।
हालांकि करुणानिधि ने कहा है कि वे अंतिम समय तक पार्टी से जुडे रहेंगे। करुणानिधि लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। स्टालिन को पार्टी प्रमुख बनाए जाने की घोषणा का मौजूद कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया।
फिलहाल स्टालिन राज्य में पार्टी के कोषाध्यक्ष व यूथ विंग के सचिव हैं। पार्टी में स्टालिन राज्य में सक्रिय हैं वहीं अलागिरी केंद्र में मंत्री हैं। माना जाता रहा है कि पार्टी प्रमुख के पद को लेकर दोनों में मतभेद भी हैं लेकिन करुणानिधि इससे पहले भी स्टालिन को अपना उत्तराधिकारी बनाने के संकेत दे चुके थे। स्टालिन वर्ष2009 में राज्य के उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।





