विज्ञापन
 
 
 

पा विजयी होकर लौटेंगे- अभिषेक बच्चन

 
Source: BBC Hindi   |   Last Updated 13:30(10/02/12)
 
 
 
| Email  Print Comment
 


हिंदी फ़िल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन की 11 फ़रवरी को होने वाली सर्जरी के बारे में उनके पुत्र अभिषेक बच्चन ने कहा, "आप सब लोग प्रार्थना करते रहिए. पापा पूरी तरह से ठीक होकर लौटेंगे. वो हमेशा से ही मुश्किलों से लड़कर विजयी हुए हैं और इस बार भी वो विजयी होंगे."

मुंबई में मीडिया से मुख़ातिब अभिषेक ने ये बातें कहीं. उन्होंने अमिताभ बच्चन के सभी प्रशंसकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अमिताभ बिलकुल सकुशल हैं. और ये एक माइनर सर्जरी होगी जो मुंबई में ही होगी.

ख़ुद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि उन्हें सर्जरी से गुज़रना पड़ेगा. अमिताभ के ये सूचना देने के बाद से ही उनके ब्लॉग में उनके प्रशंसकों और फ़िल्म जगत से संदेशों का दौर शुरु हो गया.

अमिताभ एक भोजपुरी फ़िल्म में छोटा सा रोल कर रहे हैं. उसी की शूटिंग के दौरान उन्हें तकलीफ़ हुई, तो डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी.

अभिषेक ने कहा कि 1982 में फ़िल्म कुली के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ जो हादसा हुआ था, उसी वजह से उनके पेट में बार-बार समस्या होती है और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुज़रना पड़ता है.

ग़ौरतलब है कि 1982 में मनमोहन देसाई की फ़िल्म कुली के सेट पर एक ऐक्शन दृश्य फ़िल्माते वक़्त अमिताभ बच्चन के पेट पर ज़बरदस्त चोट लग गई थी.

 

 
 
 
 
 
 
| Email  Print Comment
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
4 + 3

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

'ये जवानी है दीवानी'
लंदन के विभिन्न रंग
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 


Copyright © 2011-12 DB Corp ltd., All Rights Reserved.
Site Powered by I Media Corp. Ltd IMCL, DB Corp Ltd. Enterprise.