PICS:इतने ज्यादा अमीर हैं ये मंत्री साहब कि पीएम भी भरते हैं इनके आगे पानी
dainikbhaskar.com
| Dec 03, 2012, 12:45PM IST

देश के वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को किसी तरह की पहचान की जरूरत नहीं है। अलग-अलग मंत्रालय का कार्यभार संभाल चुके चिदंबरम को यूपीए कुनबे के सीरियस मंत्रियों में से एक माना जाता है। अर्थ जगत के विशेषज्ञ उनकी आर्थिक नीतियों का लोहा मानते हैं। इन्हीं नीतियों के चलते चिदंबरम-सेबी और चिदंबरम-आरबीआई के बीच कई बार बयानबाजी की गर्मागर्मी भी देखने को मिली।
दुनिया की मशहूर पत्रिका द इकोनॉमिस्ट ने चिदंबरम को 2014 में कांग्रेस का पीएम पद का मजबूत दावेदार बताया है। द इकोनॉमिस्ट के मुताबिक पिछले दिनों सरकार को तमाम मुसीबतों से निकालने में चिदंबरम की बड़ी भूमिका रही है। पत्रिका के मुताबिक जब से चिदंबरम पिछले साल अगस्त में वित्त मंत्रालय में लौटे हैं तब से उनकी किस्मत चमक गई है।
यूपीए मंत्रिमंडल के सबसे अहम मंत्रियों में शामिल चिदंबरम पावर के साथ-साथ पैसों के मामले में भी बाकी मंत्रियों से कम नहीं हैं। 31 मार्च 2011 को चिदंबरम द्वारा दिए गए संपत्ति के ब्यौरे के मुताबिक, उनके और उनकी पत्नी के पास कुल मिलाकर 24.40 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं, सिर्फ 74.09 लाख रुपये का दायित्व।
अब हम आपको आगे की स्लाइड में बताएंगे कि चिदंबरम की संपत्ति की लिस्ट में क्या-क्या शामिल है-
(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)









