विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> सबसे बढ़िया स्मार्टफोन ?

सबसे बढ़िया स्मार्टफोन ?

BBC Hindi | May 09, 2012, 12:00PM IST
 
 


स्मार्टफोनों की दुनिया में आज का दौर बड़े फोनों का है

स्मार्टफोन के बाजार में एक नया प्रतियोगी आया है सैमसंग गैलेक्सी एस3 जिसे लंदन में बड़ी धूमधाम के साथ लॉंच किया गया है. लेकिन क्या यह बाकी प्रतियोगियों का मुकाबला कर सकता है? एक नजर डालते हैं कुछ बेहतरीन स्मार्टफोनों पर. .........................................................स्मार्टफोनों की दुनिया में आज का दौर बड़े फोनों का है. ऐसा नहीं है कि इनका वजन बढ़ गया है. बल्कि यह हल्के और पतले हैं. लेकिन उनकी स्क्रीन बड़ी होती जा रही है. जाहिर है कि फोन कंपनियां खरीदारों को बड़ी तस्वीरों और हाई-डेफिनेशन स्क्रीन से लुभाना चाहती हैं. लेकिन एक कमी है और वो ये कि छोटे हाथ वालों के लिए आजकल के फोन को पकड़ना मुश्किल होगा. तंग जींस की जेबों को भी इनके लिए जगह बनानी होगी हालांकि जैकेट पहनने वालों को कोई मुश्किल नहीं होगी. ढांचों के अलावा ऑपरेटिंग सिस्टम की भी लड़ाई है. एपल और इसके आईओएस 5 को गूगल के एनड्रॉयड सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने वाले सैंमसंग और पैनासॉनिक जैसे मोबाइल फोनों से कड़ी चुनौती मिल रही है. इस बीच, नोकिया, माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम ही इस्तेमाल कर रहा है. रिसर्च इन मोशन अपने नए ब्लैकबेरी 10 सॉफ्टवेयर से नई शुरुआत की उम्मीद कर रहा है.   सोनी एक्सपीरिया एससोनी कंपनी ने हाल में एरिक्सन के साथ अपनी साझेदारी को समाप्त किया है और सोनी एक्सपीरिया एस नाम का स्मार्टफोन निकाला है. देखने में यह भारी लगता है, लेकिन इसका वजन केवल 144 ग्राम है और इसका प्रोसेसिंग पॉवर और मेमोरी (32 जीबी) काफी है. इसकी खासियत इसकी 4.3 इंच की एचडी स्क्रीन है. केबल से इसे एचडी फलैट-स्क्रीन टीवी के साथ जोड़ा जा सकता है जिससे आप इसका एचडी वीडियो बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं. इसके बाद आप किसी टीवी रिमोट कंट्रोल से फोन के सारे एप्लीकेशंस में घूम सकते हैं. हालांकि शायद कम ही लोग इसका इस्तेमाल करेंगे. इसका 12 मेगा-पिक्सल कैमरा इसकी एक और खासियत है.   पैनासॉनिक का एलूगाजापान के बाहर पैनासॉनिक मोबाइल बाजार से गायब रहा है. लेकिन एनड्रॉयड फोन एलूगा इस बाजार में अपने हिस्से पर दोबारा से कब्जा करने का प्रयास है. फोन घुमावदार और काफी पतला है (7.8 मिलीमीटर) और 4.3 स्क्रीन होने के बावजूद इसका वजन केवल 103 ग्राम है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी पूरा दिन चलेगी लेकिन इसकी आठ जीबी की इंटरनल मेमोरी शायद उन लोगों के लिए काफी न हो जो अपने साथ संगीत की सारी लाइब्रेरी लेकर चलना चाहते हैं. इसकी इंजीनियरिंग की बात करें तो कंपनी के अधिकारी ने इसे पानी से भरे गिलास में डाला, थोड़ा हिलाया, फिर उसे बाहर निकाला, सुखाया और फिर वापस पकड़ा दिया. उन्होंने कहा, ''अभी भी यह काम कर रहा है.'' धूल का भी इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता.   एचटीसी वनअभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ जब एचटीसी को नवीनतम फोन बनाने के लिए जाना जाता था. पिछले दिनों कंपनी लड़खड़ाई और इसकी बिक्री और मुनाफा दोनों कम हुए हैं. लेकिन इसके नए एचटीसी वन फोन को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. इस श्रेणी में खास, एचटीसी वन एक्स काफी बड़ा फोन है जिसके ऑन-ऑफ बटन पर पहुंचने के लिए बड़े अंगूठे की जरूरत है. इसकी 4.7 स्क्रीन सोनी से बड़ी है लेकिन यह काफी हलका भी है (8.9 मिमी) और इसका वजन केवल 130 ग्राम है.       नोकिया लूमियाऔर अब कुछ अलग. नोकिया महंगे (लूमिया 900) और सस्ते फोन दोनों ही लाया है. लूमिया 900 काफी मजबूत फोन है. लेकिन इसकी 4.3 इंच डिस्पले एचडी नहीं है और इसकी 16 जीबी स्टोरेज अच्छी है लेकिन बेहतरीन नहीं हैं. फिर यह 11.5 मिमी. है यानी बहुत पतला भी नहीं है. इसका वजन (160 ग्राम) काफी है. फिर भी यह तेज है, इसकी बैटरी अच्छी है और सारे बटन सही स्थान पर हैं. लेकिन इसे खरीदने का फैसला इस पर निर्भर हो सकता है कि आप विंडोज फोन 7 के साथ कितने खुश हैं.   सैमसंग और ब्लैकबेरीगैलेक्सी एस 3 बनाकर सैमसंग एस 2 की सफलता का फायदा उठाना चाहता है. इसका नया प्रोसेसर दोगुनी रफ्तार और 20 प्रतिशत कम बिजली की खपत का वादा करता है. एचटीसी वन एक्स की तरह यह भी काफी हल्का (8.6 मिलीमीटर) है और इसका वजन केवल 133 ग्राम है. ब्लैकबेरी 10 की बात करें तो इसका सॉफ्टवेयर बढ़िया है, लेकिन इसे बनाने वाली कंपनी रिम लॉंच में देरी करने के लिए जानी जाती है. उधर ऐसी भी खबरें हैं कि एपल जल्द ही आईफोन 5 लांच कर सकता है.
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment