पटना.बिहार की एक अदालत ने जापानी युवती से बलात्कार मामले में तीन अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए उन्हें उम्रकैद की सज़ा सुनाई है|गया के अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नारायण सेवक पांडे ने जापानी युवती से बलात्कार के आरोपी में पप्पू कुमार, उदय कुमार और अनुज कुमार को दोषी करार देते हुए यह सज़ा सुनाई|
वहीं बलात्कार के दो अन्य आरोपी लुट्टन यादव और राजन यादव अब तक फरार हैं जिनकी संपत्ति पुलिस ने राजसात कर ली है|गौरतलब है कि पिछले महीने जापान की एक 25 वर्षीय युवती को ऑटोरिक्शा से बाहर घसीट उसके साथ इन पंचों ने बलात्कार किया था|