नई दिल्ली/मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने सोमवार को अपने 85वें जन्मदिन के मौके पर भतीजे राज ठाकरे पर जुबानी हमला बोला।
उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार से अपनी दोस्ती बने रहने का दावा करते हुए भतीजे से सवाल पूछा है कि क्या उसके पास शिवसेना का मन जानने वाली कोई मशीन है?
बता दें कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने हाल ही में बयान दिया था कि मन से हार जाने की वजह से शिवसेना राजनीतिक दलों में सेंधमारी की राजनीति कर रही है। ठाकरे ने भतीजे से इस व्यंग्य का अपनी शैली में करारा जवाब दिया है।
शिवसेना सांसद आनंद परांजपे के राकांपा में जाने के सवाल पर शिवसेना प्रमुख ने कहा कि इस घटना से पवार और उनकी दोस्ती में कोई दरार नहीं आयेगी, परंतु उन्होंने ऐसा क्यों किया? यह सवाल पवार से ही पूछा जाना चाहिए।