Home >> Politics >> National Leaders >> BS Yeddyurappa >> BJP Yeddyurappa Will Quit The Party In December
येदियुरप्पा ने भाजपा छोड़ी दिसंबर में बनाएंगे पार्टी
dainikbhaskar.com | Oct 24, 2012, 15:31PM IST

अपने निवास पर येदियुरप्पा ने कहा कि दशहरे से वे अपनी नई पार्टी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। नई पार्टी के घोषणा बेंगलुरु से 350 किलोमीटर दूर हावेरी में एक रैली में करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी यह तय नहीं किया है कि उनके समर्थक मंत्री और विधायक भाजपा को छोड़कर उनके साथ आएंगे। उनका दावा है कि 120 पार्टी विधायकों में से 70 विधायक उनके समर्थक हैं। शेट्टार मंत्रिमंडल के 34 मंत्रियों से आधे उनके समर्थक माने जाते हैं। शेट्टार और येदियुरप्पा राज्य के लिंगायत समुदाय से हैं। दोनों एक दूसरे के विरोधी माने जाते हैं। इसी के चलते 2008 में येदियुरप्पा ने शेट्टार को अपने मंत्रिमंडल में भी शामिल नहीं किया था।
रैली में शामिल हो सकते हैं मंत्री और विधायक : दस दिसंबर को येदुयुरप्पा नई पार्टी का गठन करेंगे। समझा जाता है कि इसमें विधायक और कई मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। इन पर भाजपा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने से बच सकती है। क्योंकि ऐसा करने पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने की संभावना बढ़ जाएगी।
भाजपा कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज को पहले ही कांग्रेस का एजेंट कह चुकी है।






