Home >> Delhi >> New Delhi >> Noida >> \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\
दिल्ली गैंग रेप: नफरत है बलात्कारियों से तो कीजिए हमारे साथ 'BLACK OUT IMAGE'
dainikbhaskar.com
| Dec 21, 2012, 17:30PM IST

दिल्ली गैंग रेप को लेकर जहां पूरे देश में बवाल मचा हुआ है, वहीं Dainikbhaskar.com भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ऐसे अपराधों के खिलाफ अभियान चला आपकी आवाज बुलंद करने में लगा है। घटना के पहले दिन से ही हम अपने अभियान ''ब्लैक आउट इमेज'' (दिल्ली में रविवार रात चलती बस में हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के समर्थन में) से ऐसी घटनाओं का सख्त विरोध कर रहे हैं।
अब हमारा यह अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। फेसबुक से लेकर ट्विटर और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट पर औसतन हर तीसरा जागरूक नागरिक हमारे अभियान से जुड़ा, उसे सपोर्ट किया और अपनी वॉल पोस्ट को ब्लैक आउट किया। अब भी लगातार यह सिलसिला जारी है। अब तक इस अभियान की जानकारी को हम दिल्ली गैंगरेप से जुड़ी ख़बरों के नीचे दे रहे थे। लेकिन मामले की बढ़ती गंभीरता को देखते हुए हम आपके विरोध की आवाज को और बुलंद कर रहे हैं।
क्यों कर रहे हैं ब्लैक आउट-
ब्लैक आउट का मतलब होता है किसी भी गलत चीज का विरोध करना। dainikbhaskar.com बतौर मीडिया समाज का एक अभिन्न हिस्सा और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इस नाते देश और दुनिया में घट रही घटनाओं को लेकर हमारी सामाजिक जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इसी जिम्मेदारी की भावना के तहत हाल में हुई दिल्ली गैंगरेप की घटना का हमने विरोध किया और ब्लैक आउट इमेज अभियान चलाकर उसे दर्ज भी कराया। इस घटना को लेकर आपके मन में जो आक्रोश और विरोध है, उसे दर्ज कराने के लिए हम आपको ब्लैक आउट इमेज अभियान बतौर प्लेटफॉर्म मुहैया करा रहे हैं।
कैसे दर्ज कराएं विरोध-
''ब्लैक आउट इमेज'' को अपने फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वाल पिक्स बना कर जुड़िए हमारे इस अभियान से और दिल्ली गैंगरेप मामले में खुलकर जताइये अपना विरोध। याद रखें, आप जितनी ज्यादा इमेज करेंगे ब्लैक आउट, उतनी ही ज्यादा बुलंद होगी देश की आवाज...
आप नीचे दिए कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया लिखकर विरोध की आवाज को दुनिया तक पहुंचा सकते हैं।
नोट: आपकी सुविधा के लिए हम इसी खबर में ब्लैक आउट इमेज दे रहे हैं। आप चाहें तो इस ब्लैक आउट इमेज को सेव कर अपनी वॉल पोस्ट पर डाल कर अपनी आवाज देश के सामने रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें
जुड़ें गैंगरेप के खिलाफ हमारे अभियान से
गैंगरेप: केजरीवाल करेंगे प्रदर्शन, हुई आरोपी की पहचान परेड
गृह मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन तक हाय-हाय के नारे
गैंगरेप तो आम बात है, जरूरत से ज्यादा दे रहे तूल: काटजू
दिल्ली गैंगरेप : इलाज कर रही डॉक्टर ने बयां की दरिंदगी की असली कहानी!







