विज्ञापन
 
 
 
 

भरतपुर दंगे में मृतक संख्या बढ़कर हुई 4, तनाव बरकरार

 
Source: Goverdhan Chaudhary   |   Last Updated 18:37(15/09/11)
 
 
 
 

मृतकों को पांच पांच लाख और घायलों को 2=2 लाख मुआवजे की घोषणा

जयपुर.
भरतपुर जिले के गोपालगढ़ में दो समुदायों के बीच भड़के दंगे में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। कस्बे में अभी भी तनाव का माहौल है। इलाके में कल तक के लिए कफ्र्यू लगाया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार दोपहर उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर फिर से स्थिति की समीक्षा की।
बैठक के बाद गृह मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि गोपालगढ़ घटना की जांच वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीएस सिंह को सौंपी गई है। घटना में मृतकों और घायलों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके देब ने बताया कि गोपालगढ़ में मृतकों की संख्या 4 हो गई है। स्थिति नियंत्रण में है। घटना की जांच वीएस को सौंपी गई है। मृतकों को पांच पांच लाख, गंभीर घायलों को दो दो लाख और मामूली रूप से घायलों को 50=50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा कर दी गई है।
गोपालगढ़ में अभी भी हथियारबंद लोग मौजूद :गोपालगढ़ में भारी पुलिस जाप्ता तैनात है। आज फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई है लेकिन तनाव बरकरार है। अफवाहों का दौर जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इलाके में अफवाह मात्र से ही दोनों पक्ष के लोग हथियार लेकर छतों पर चढ़ जाते हैं, लेकिन भारी पुलिस बल के कारण अभी ताजा झड़प की कोई सूचना नहीं है।
कई परिवारों का पलायन : गोपालगढ़ में हुए दंगे के बाद दोनों ही पक्षों के करीब 20 से 25 परिवार पलायन कर गए हैं। पुलिस के आला अफसर पूरी स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं। एडीजी कानून व्यवस्था नवदीप सिंह ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

क्या था मामला

भूमि विवाद को लेकर बुधवार को गोपालगढ़ में दो समुदायों के बीच पथराव व फायरिंग हुई। कई जगह आग लगा दी गई तथा रास्ते जाम कर दिए गए। पुलिस ने भी फायरिंग की। कलेक्टर कृष्ण कुणाल के अनुसार दो गुटों और पुलिस द्वारा चलाई गई गोलियों से 3 लोगों की मौत हुई है तथा तहसीलदार सहित 13 लोग घायल हुए हैं। कामां, पहाड़ी, सीकरी, जुरहटा, गोपालगढ़ तथा कैथवाड़ा थाना क्षेत्र में कफ्यरू लगा दिया गया है।
डीग, कामां, नगर और पहाड़ी तहसील क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई है। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने आला अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की।

फायरिंग के घायलों की सुध ली मुख्यमंत्री ने

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार सुबह यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती गोपालगढ़ फायरिंग प्रकरण में घायल हुए लोगों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने इन घायल लोगों से घटना के बारे में भी जानकारी ली और डॉक्टरों को उपचार के लिए विशेष हिदायत दी। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने भी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

भाजपा ने गठित किया जांच दल

भाजपा ने गोपालगढ़ में हुए दंगे और फायरिंग प्रकरण मामले की जांच और स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के लिए पांच सदस्यीय दल का गठन किया है। डॉ. दिगंबर सिंह के नेतृत्व में गठित दल के शुक्रवार को गोपालगढ़ जाने की संभावना है।

 


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
9 + 3

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

सैफ से भिड़े एनआरआई ने कहा 'चुप नहीं रहूंगा, अदालत तक ले जाएंगे मामला'
 
 
 
धोनी-वीरू ने चुनी थी अपनी-अपनी अलग टीम!
 
 
 
एचआईवी पॉजिटिव सिपाही की खुदकुशी से सेना में हड़कंप
 
 
 

रोचक खबरें

अपने देश का यह शख्स है आतंक की दुनिया का सबसे खूंखार 'आका'
 
 
 
5 घंटे तक चलती कार में होता रहा रेप, सोती रही राजधानी
 
 
 
1 लड़की..15 शादियां, लेकिन 16वीं पड़ गई महंगी
 
 
 

बॉलीवुड

'रितेश के समलैंगिक होने की बात सुन गुस्सा आया मगर आपा नहीं खोया'
 
 
 
जब चढ़ता है नशा तो यूं होश खो देती हैं बॉलीवुड हसीनाएं, देखिए तस्वीरें
 
 
 
तस्लीमा नसरीन की ट्वीट पर भड़कीं पूनम, दिया करारा जवाब!
 
 
 

जीवन मंत्र

पानी पीने से पहले...एक बार इस खबर को जरुर पढ़ लें!
 
 
 
पर्स में क्या-क्या नहीं रखना चाहिए...
 
 
 
गर्मियों में हर दम फिट रहने के लिए रोजाना बस दस मिनट करें ये काम
 
 
 

क्रिकेट

धोनी-वीरू ने चुनी थी अपनी-अपनी अलग टीम!
 
 
 
डर गए थे सहवाग, इसलिए मान बैठे सचिन की सलाह!
 
 
 
जवाब दें, वरना संन्‍यास लें सचिन: गांगुली
 
 
 

बिज़नेस

मोबाइल यूजर्स के लिए चेतावनी...इन नंबरों पर नहीं करें फोन
 
 
 
इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए बहुत जरुरी है यह खबर पढ़ना!
 
 
 
अब एक हजार के नोट को देखकर चौंक जाएंगे आप!
 
 
 

जोक्स

पति पत्नी से: मेरे जेब से पैसे कहां गए?
 
 
 
संता जी गए ब्लू फिल्म देखने
 
 
 
What does “SHADI” mean ???
 
 
 

पसंदीदा खबरें

सैफ से भिड़े एनआरआई ने कहा 'चुप नहीं रहूंगा, अदालत तक ले जाएंगे मामला'
 
 
 
'रितेश के समलैंगिक होने की बात सुन गुस्सा आया मगर आपा नहीं खोया'
 
 
 
सैफ से क्यों हुआ झगड़ा, कौन हैं इकबाल शर्मा?
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Sex Bombshell
Sexy Sherlyn Chopra!
Just Added

Female soldiers from various contries
Sporty Chitrangada
 
 
 
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment
(3)
Latest | Popular
 


Copyright © 2011-12 DB Corp ltd., All Rights Reserved.
Site Powered by I Media Corp. Ltd IMCL, DB Corp Ltd. Enterprise.