दैनिक भास्कर ने उठाया था मुद्दा, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने शनिवार को कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक में लिया निर्णय
जयपुर। आखिरकार राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने औषधि नियंत्रण अधिकारी के पदों की सीधी भर्ती के लिए लिए आयोजित परीक्षा के लिए फीस घटाने का निर्णय किया है। दैनिक भास्कर ने मुद्दा उठाया था।
सामान्य कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 5 हजार के स्थान पर 3 हजार तथा अनुसूचित जाति, जनजाति एवं निशक्तजन के लिए ढाई हजार रुपए के स्थान पर 1500 रुपए लिए जाएंगे। कोर कमेटी के अध्यक्ष डॉ.ए.चौगले ने बताया कि यह निर्णय शनिवार को बैठक में किया है। गौरतलब है कि इसके लिए बेरोजगार फार्मासिस्टों ने धरने प्रदर्शन करने के बाद ही सरकार ने कम करने के लिए कहा था।