आरएएस के 3 अफसरों के तबादले, एक एपीओ
रामगढ़ (अलवर) के एसडीओ भगवत सिंह देवल को किया एपीओ
जयपुर. राज्य सरकार ने गुरुवार को आदेश जारी कर तीन आरएएस अफसरों के तबादले किए है। एसडीओ रामगढ़ (अलवर) के एसडीओ भगवत सिंह देवल को एपीओ कर दिया गया है।
नाम : वर्तमान पद : नया पद
नरेंद्र कुमार जैन : एसडीओ सिवाना : भूमि अवाप्ति अधिकारी, राज. राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, जयपुर
चंचल वर्मा : एसडीओ आहोर : एसडीओ सिवाना
ज्ञान मल खटीक : एसडीओ, गंगरार : एसडीओ छोटी सादड़ी
भरतपुर आईजी सहित दो आईपीएस के तबादले निरस्त
राज्य सरकार ने गुरुवार को आदेश जारी कर 8 अप्रैल, 2012 को किए तबादलों में से दो आईपीएस के तबादलों को निरस्त कर दिया है। भरतपुर रेंज के आईजी आनंद कुमार श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री कार्यालय में आईजी मुख्यमंत्री सतर्कता एवं सुरक्षा के तबादले को निरस्त कर दिया है।
इसके अलावा पुलिस मुख्यालय जयपुर में डीआईजी (अपराध शाखा) गिरधारी लाल शर्मा को भरतपुर रेंज, भरतपुर आईजी के पद पर लगाया गया था, उनके तबादले को भी निरस्त कर दिया गया है।
एक आईएएस अफसर का तबादला
अलवर में एसडीओ कुमार पाल गौतम (स्थानांतरणाधीन) का तबादला एसडीओ, रामगढ़ (अलवर) के पद पर किया गया है। उनको तुरंत काम संभालने के निर्देश दिए गए हैं।





