वीडियो में देखें, कहां से आया आई लव यू
राजभवन पार्क में जयपुर के हंसोड़ों ने लोगों को किया लोटपोट
जयपुर. रविवार सुबह 6 बजे सिविल लाइन्स स्थित राजभवन पार्क में विश्व हास्य महोत्सव 2012 के अन्तर्गत हंसी का खजाना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जयपुर के हंसोडों ने लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। वैसे कार्यक्रम घंटे भर देरी से शुरू हुआ, लेकिन पूरे कार्यक्रम के दौरान राजभवन पार्क में हंसगुल्लों की बारिश होती रही।
दृश्य एक - बेगम, पंखी को घुमाते हुए शहंशाह को हवा करते हुए बार-बार कहने लगी। आई लव यू, आई लव यू, आई लव यू। तभी शहंशाह बेगम से पूछ बैठते है, बताओ 'आई लव यू कहां से आया है रसिया, ब्रिटेन, लंदन, अमेरिका कहां से।Ó बेगम बोली पता नहीं। शहंशाह बोले ये चाइना से आया है, क्योंकि चाइना के माल की ना कोई गारंटी होती है ना कोई वारंटी।
दृश्य दो - बाहेती, तुम मेरी बेगम बनेगी ?, महिला, मैं तो 72 साल की चहकती खिलती हंसमुख हूं। बाहेती, तो कोई बात नहीं, मैं भी 75 साल का हूं, पति तो 3 वर्ष बड़ा ही होता है।
दृश्य तीन - हंसोड़ नवरत्न बडज़ात्या और उनकी पार्टनर जैसे ही मंच पर गए, सभी ऑडियंस पेट पकड़कर हंसने लगी। फिर इन्होंने राजेश खन्ना पर फिल्माए गए गीत 'जिंदगी ये सफर है सुहाना' पर ऐसे हंसे की ऑडियंस फिर लोटपोट हो गई। कुर्सियों पर बैठने की वजह से कई लोग नीचे गिर गए।
फोटो व वीडियो: मनोज श्रेष्ठ





