रिश्वत नहीं दी तो किए परमिट कैंसिल
Naresh Vashishtha
| Jul 06, 2012, 16:19PM IST
शुक्रवार को सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि अनमोल बस सर्विस के नाम से प्रदेश के कई रूटों पर बसें चलती है। पिछले दिनों अलवर और जयपुर आरटीओ की ओर से तिजारा हिसार और कोटपूतली मार्ग पर बसों की चेकिंग की गई। इसमें बस संख्या आरजे 05 पीए 1584 और आरजे पीए 1549 बसें सही कागजों सहित चलती मिली, लेकिन निरीक्षक ने निर्धारित रूट पर नहीं चलती चलने और नंबर प्लेट अलग होने की कार्रवाई कर दी।
इसकी शिकायत उन्होंने परिवहन आयुक्त को की। आयुक्त ने मदन सिंह काला से मिलने का कहा। इस पर काला ने परमिट शर्तों का उल्लंघन बताया। कार्रवाई नहीं करने की एवज में काला ने 50 हजार रुपए की डिमांड रखी। रिश्वत नहीं देने पर पिछले दिनों बसों का परमिट कैंसिल कर दिए।
इस संबंध में अपर परिवहन आयुक्त (एमआरटीए) मदन सिंह काला का कहना है कि बसें निर्धारित रूट पर नहीं चल रही थी। विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम 1986 की धारा 86 की तहत कार्रवाई की है।





