विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> विधानसभा सचिव के नाम से फर्जी पत्र भेजा

विधानसभा सचिव के नाम से फर्जी पत्र भेजा

Vishnu Sharma | Aug 08, 2012, 16:37PM IST
 
 


जयपुर। विधानसभा सचिव के नाम से एक फर्जी पत्र जारी कर जीनस पावर इंडस्ट्री के खिलाफ सरकारी कार्यों में अनियमितता बरतने की जांच कराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विधानसभा के मार्शल संजय ने ज्योति नगर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

थानाप्रभारी मोहर सिंह पूनियां ने बताया कि गत 30 मई को विधानसभा सचिव की तरफ से एक पत्र जारी किया गया था। यह पत्र प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा, महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो तथा जीनस इंडस्ट्री कंपनी को भेजा गया था। पत्र में लिखा कि केशव राय पाटन, बूंदी द्वारा विधानसभा में ऊर्जा विभाग से संबंधित एक प्रश्न पूछा गया था। जिसमें जीनस पावर इंडस्ट्री द्वारा सरकारी कार्यों में अनियमितताएं बरतने और ठेकेदारों को पेमेंट नहीं करने का आरोप लगाया गया था। पत्र में विधानसभा सचिव के रेफरेंस से लिखा कि मामले की जांच एक माह में पूरी कर विधानसभा अध्यक्ष को प्रस्तुत की जाए और यदि जीनस इंडस्ट्री ठेकेदार शरीफ मोहम्मद को पेमेंट कर दे, तो जांच को बंद कर दिया जाए।



सूचना के अधिकार कानून से पत्र का फर्जी होना पता चला: थानाप्रभारी ने बताया कि जीनस इंडस्ट्री में यह पत्र पहुंचा। तब खुद पर लगे गलत आरोपों को देखते हुए कंपनी ने सूचना के अधिकार कानून के तहत विधानसभा सचिव से पत्र के बारे में पूछा। जब सचिव ने जवाब में लिखा कि उनकी तरफ से कोई इस तरह का कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। मामला गंभीर होने पर विधानसभा के चीफ सिक्युरिटी ऑफिसर मार्शल संजय ने ज्योति नगर थाने में केस दर्ज कराया।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment