विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> राशनकार्ड फॉर्म जमा करने में केवल पांच दिन शेष

राशनकार्ड फॉर्म जमा करने में केवल पांच दिन शेष

Shyam Raj | Aug 11, 2012, 19:31PM IST
 
 


जयपुर. शहर में राशनकार्ड आवेदन फॉर्म जमा कराने में केवल पांच दिन शेष है। सभी लोगों को 16 अगस्त शाम तक आवश्यक रुप से सेक्टर वार्डन को फॉर्म जमा कराना होगा। इसके बाद फॉर्म जमा नहीं होंगे। इसके लिए जिला प्रशासन व जिला रसद विभाग ने सेक्टर वार्डनों को लोगों से तय तारीख तक फॉर्म एकत्रित करने के निर्देश दिए है।


 


प्रशासन ने दावा किया है कि शहर में अधिकांश परिवारों के पास फॉर्म पहुंच चुके है और 80 फीसदी फॉर्म भी एकत्रित हो चुके है।वहीं, लोगों का कहना है कि जिन लोगों के पास फॉर्म पहुंच गए हैं। उन्हें फॉर्म जमा कराने के लिए सेक्टर वार्डन को ढूंढना पड़ रहा है। कई इलाकों में सेक्टर वार्डनों ने दुकानदारों को फॉर्म देकर उन्हें ही एकत्रित करने का जिम्मा संभलवा दिया है। ऐसे में लोगों को ऐसे चिन्हित दुकानों पर फॉर्म देना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कलेक्ट्रेट व रसद विभाग के कंट्रोल रूम से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।


 


राशनकार्ड संबंधी शिकायतों के लिए डॉयल करें: राशनकार्ड संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 0141-2204475, 2209040, 5116760, 5116761 टोल फ्री नंबर 10 होंगे। यहां आम लोग फॉर्म नहीं मिलने या राशनकार्ड नहीं मिलने की शिकायत कर सकेंगे।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment