विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> 70 नए कॉलेजों को मंजूरी, प्रदेश में अब 1350 निजी कॉलेज

70 नए कॉलेजों को मंजूरी, प्रदेश में अब 1350 निजी कॉलेज

Madan kalal | Aug 11, 2012, 19:17PM IST
 
 


जयपुर। प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौजूदा शिक्षा सत्र में उच्च शिक्षा विभाग ने 70 नए कॉलेजों को एनओसी जारी की है। इससे पहले विभाग इसी सत्र के लिए अलग-अलग चरणों में 30 कॉलेजों की एनओसी जारी कर चुका है। अब राज्य में निजी कॉलेजों की संख्या 1350 हो चुकी है। इस माह में 10-15 और कॉलेजों को मंजूरी मिलने की संभावना है।



नए कॉलेजों के लिए इस बार आए 235 आवेदनों में से सौ संस्थानों की एनओसी जारी करने के बाद अब शेष संस्थानों की परीक्षण आधार पर एनओसी प्रक्रियाधीन है। राज्य में निजी क्षेत्र में पिछले सत्र तक 1250 स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के कॉलेज चल रहे थे।


कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने मौजूदा सत्र में राज्य सरकार के साथ ही यूजीसी के मापदंडों पर खरा उतरने वाले संस्थानों को ही एनओसी देना शुरू कर दिया। उच्च शिक्षामंत्री दयाराम परमार का कहना है कि नए सत्र का शुरुआती चरण खत्म होने के कारण जल्द ही एनओसी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। परमार का कहना है कि पीपीपी मोड पर कॉलेज खोलने के लिए आए आवेदनों का भी जल्द परीक्षण पूरा किया जाएगा।


वे तहसील जहां कॉलेज नहीं (पीपीपी मोड पर प्रस्तावित)
राज्य की 241 तहसीलों में से 223 में सामान्य शिक्षा के कॉलेज उपलब्ध हैं। जिन 18 तहसीलों में कॉलेज नहीं हैं वहां सरकार ने पीपीपी मोड पर कॉलेज खोलने के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। इनके लिए करीब सौ प्रस्ताव आए हैं। ये स्थान हैं-
1.बनेडा (भीलवाड़ा)
2. कोटड़ी (भीलवाड़ा)
3. मलारना डूंगर (सवाईमाधोपुर)
4 छतरगढ़ (बीकानेर)
5. पूंगल (बीकानेर)
6. बायतू (बाड़मेर)
7. रामसर (बाड़मेर)
8. शिव (बाड़मेर)
9. फतेहगढ़ (जैसलमेर)
10. शेरगढ़ (जोधपुर)
11. सायला (जालौर)
12.बगोड़ा (जालौर)
13. रायपुर (पाली)
14. किशनगंज (बारां)
15 मनोहरथाना (झालावाड़)
16. गंगरार (चित्तौडगढ़)
17. अरनोद (चित्तौडगढ़)
18. रेवदर (सिरोही)

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment