विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> जयपुर करेगा चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफ इंडिया से लाइव चेट

जयपुर करेगा चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफ इंडिया से लाइव चेट

Vijay Singh | Aug 22, 2012, 21:30PM IST
 
 


जयपुर। डांसर, कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर जावेद जाफरी के साथ सबसे छोटे चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफ इंडिया शहर के स्टूडेंट्स से सीधे संवाद करेंगे और बताएंगे अपने अनुभव। अवसर होगा बिड़ला ऑडिटोरियम में 31 अगस्त से शुरू होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम चेट (चेंजिंग टुमारो) का। कार्यक्रम में जावेद जाफरी, गो इंडिया फाउंडेशन की चेयरपर्सन अल्का लांबा और सबसे छोटे चीफ एग्जीक्यूटिव शरवन और संजय भी मंच पर होंगे। प्रोग्राम कॉर्डिनेटर संदीप गोदीका ने बताया, इनके अलावा १५ अन्य पर्सनैलिटी दो दिन तक शहर में रहेंगी और कार्यक्रम में शिरकत कर शहर के स्टूडेंट्स को अनुभव बताएंगी। इस मौके पर यूथ भी उनसे सीधे इंटरेक्ट कर अपनी जिज्ञासा शांत कर पाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शहर में दूसरी बार किया जा रहा है, जिसमें शहर के स्कूली व कॉलेज स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। इसमें टाइम, थॉट्स, ट्रेंड , टेक्नोलॉजी, टैलेंट चेंजिंग पर बात की जाएगी। अलग-अलग सेशंस में सभी स्पीकर्स अनुभव शेयर करेंगे और चेंजिंग वल्र्ड पर बात होगी। ये सभी स्पीकर्स वो होंगे, जिन्होंने जीवन को अपने हिसाब से बदला या जिया है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment