विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> वीडियो में देखिए, न बोल पाने वाले ये जानवर भी करते हैं दोस्ती

वीडियो में देखिए, न बोल पाने वाले ये जानवर भी करते हैं दोस्ती

Manish Kumar | Aug 28, 2012, 18:06PM IST
 
 


जयपुर। इंसानों के बीच गहरी दोस्ती की मिसाल तो कई बार आपने देखी या सुनी होगी लेकिन न बोल पाने वाले इन जानवरों के बीच भी दोस्ती की एक मिसाल हम आपको इस वीडियो के जरिए दिखा रहे हैं। इस वीडियो में एक गाय और बंदर को मस्ती करते दिखाया गया है। दोनों कॉलोनी से लेकर बाजार तक सैर करते हैं। बंदर, गाय की पीठ पर बैठकर पूरे शहर का जायजा लेता है।


तकरीबन आधे घंटे तक यह मादा बंदर अपने बच्चे के साथ गाय की पीठ पर आराम से सवारी करती रही। गाय भी काफी देर तक धीरज के साथ इसे अपने पीठ पर लिए घूमती रही, फिर थक गई तो पूंछ से इसे हटाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। इधर, हमारा कैमरा देखकर बंदर  जरूर गुस्सा गई और थोड़ा नाराजगी से देखने लगी।


इस दौरान गाय और बंदर ने जयपुर के बाजार और गलियों की सैर की। इंसानों की नजर से हम सब ने जानवरों को कई बार देखा होगा लेकिन कैमरे की नजर से जानवर कैसे बिहेव करते हैं ये कम ही देखने को मिलता है।


वीडियो: अनिल तिवाड़ी

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment