सिरोही (राजस्थान). राजस्थान में बारिश का कहर जारी है। शनिवार को सिरोही में शिवगंज से करीब 10 किलोमीटर दूर जोयला गांव के नजदीक सुकड़ी नदी के तेज बहाव में निजी बस बहकर पलट गई। बस जावाल गांव से शिवगंज की ओर आ रही थी और इसमें 40 यात्री सवार थे। बस के पलटते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। नदी के किनारे खड़े ग्रामीणों ने बस की खिड़कियों के कांच तोड़ कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला ।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके के तहसीलदार नंदकिशोर दाधीच और थानाधिकारी वासुदेव मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि सिरोही जिले भर में शुक्रवार को रात भर बारिश का दौर जारी रहा। शनिवार दोपहर तक कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। सिरोही के कुल आठ बांध मानसरोवर, भूला, वालोरिया, मंडवाड़ा, स्वरूपसागर, चिनार, गोडाना व धु्रबाना-गोडाना ओवर फ्लो चल रहे हैं।
बीते शुक्रवार की सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे के बीच माउंट आबू में सबसे ज़्यादा 91 मिलीमीटर, आबूरोड में 78 मिलीमीटर, पिंडवाड़ा में 62 मिलीमीटर और सिरोही में 53 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। रोहिड़ा के सोमनाथ मंदिर में पानी भर गया है, जबकि सुकली नदी उफान पर बहने से वासा-रोहिड़ा मार्ग का संपर्क कट गया। सरूपगंज की बनास नदी भी उफान पर हैं।
हैं।
PHOTOS: कहीं आफत तो कहीं राहत बनकर बरसे बादल
PHOTOS: बारिश में सड़कों पर बाइक सवार गर्ल्स की दबंगई !
PHOTOS: जयपुर में झमाझम, शाम तक 10.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड
तेज़ बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई रास्ते बंद
फोटो: हरीश मेघवाल