विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> एफडीआई के विरोध में भाजपा का गिरफ्तारी अभियान

एफडीआई के विरोध में भाजपा का गिरफ्तारी अभियान

Bharat Sishodia | Sep 18, 2012, 12:42PM IST
 
 


जयपुर. एफडीआई, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ राजनीति और सामाजिक संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। भाजपा जयपुर शहर की ओर से मंगलवार को धरना प्रदर्शन और गिरफ्तारियां दी गईं। इसमें भाजपा कार्यकर्ता ने मंडलों पर गिरफ्तारियां देकर अपना विरोध दर्ज करवाया।


शहर के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता दो घंटे धरने पर बैठे और गिरफ्तारी दी। भाजपा कार्यकर्ता सुबह दस बजे से ही मंडल कार्यालयों पर एकत्र होना शुरू हो गए। मंडलों पर सुबह 11 बजे से 1 बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विधायकों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने संबोधन दिया और केंद्र सरकार की नीतियों की खामियां गिनाई।


मालवीय नगर मंडल की ओर से लक्ष्मी मंदिर चौराहा, विद्याधर नगर मंडल की ओर से दुर्गादास सर्किल, सिविल लाइंस मंडल की ओर से सोडाला थाना सर्किल, हवामहल मंडल की ओर से छोटी चौपड़, सांगानेर मंडल की ओर से मानसरोवर स्वर्णपथ चौराहा, आमेर मंडल की ओर से गांधी चौक, झोटवाड़ा मंडल की ओर से वैशाली नगर के आम्रपाली सर्किल और बगरु मंडल की ओर से प्रतापनगर थाने के पास धरना दिया गया और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां देकर विरोध दर्ज करवाया।


Photo: Rajkumar Sharma and Manoj Shrestha

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment