विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> राजस्थान: भाजपा विधायकों ने दिया विधानसभा के बाहर धरना

राजस्थान: भाजपा विधायकों ने दिया विधानसभा के बाहर धरना

1 of 12 Photos

जयपुर. विधानसभा का सत्र छोटा करने के विरोध में भाजपा विधायकों ने शुक्रवार को विपक्ष की नेता वसुंधराराजे के नेतृत्व में धरना दिया। इससे पहले सभी विधायक विधानसभा की ना पक्ष लॉबी में एकत्रित हुए। इसके बाद ये विधायक राज्यपाल मारग्रेट अल्वा को ज्ञापन देने राजभवन गए।


विधानसभा के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर हाथों में तख्ती लिए बैठे इन विधायकों ने काफी नारेबाजी की। इन्होंने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया और कहा कि जनहितों पर कुठाराघात किया जा रहा है।


भाजपा के मुख्य सचेतक राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि हम सदन की कार्यवाही कम से कम 5 दिन चलाना चाहते हैं, परंतु सरकार दो दिन की औपचारिकता पूरी करके ही सदन से भागना चाहती है। जनता बिजली की मार से त्रस्त है। अतिवृष्टि और अनावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है। विधायक ऐसे में अपनी बात सदन में नहीं रखेंगे तो कहां रखेंगे। वे ज्ञापन में राज्यपाल से मांग करेंगे कि सदन को लंबा चलाया जाए।



Photo -Yogendra Gupta, giriraj Aggarwal





आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment