जयपुर. शहर का गुलाबी कैनवास शुक्रवार को झारखंड के रंगों से सराबोर रहा। जवाहर कला केंद्र की सुरेख कला दीर्घा में झारखंड के पांच, दिल्ली, कोच्चि और कोलकाता के एक-एक कलाकारों की बनाई कृतियों की प्रदर्शनी 'परिचय' शुरू हुई।
इस प्रदर्शनी में प्रेम और लगाव के भाव केंद्र में थे, वहीं बनारस के घाटों का सौंदर्य और उड़ीसा के तटीय इलाकों की हलचल को भी कलाकारों ने अपने सृजन का माध्यम बनाया। झारखंड के वरिष्ठ चित्रकार विप्लव रॉय की कृति में उड़ीसा के तटीय इलाकों की हलचल का चित्रांकन और बनारस के घाटों का सौंदर्य देखने योग्य है।
झारखंड की लोक संस्कृति के लैंडस्केप भी विप्लव रॉय के बेहतरीन सृजन में से एक था। विंटेज कार विशेषज्ञ नील बहादुर सिंह कार्की ने इसका उद्घाटन किया। प्रदर्शनी 13 दिसंबर तक चलेगी।
इन कलाकारों का सृजन हुआ प्रदर्शित
अल्बर्ट अशोक, कोलकाता, झारखंड के अनूप कुमार सिन्हा, विप्लव रॉय, कार्तिक कुमार प्रसाद, शुभेंदु विश्वास और मुक्ता गुप्ता, नई दिल्ली के स्वतंत्र, कोच्चि के सीए वामन शेनॉय वी।
Photo_Rajkumar Sharma