विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> शादी का मंडप छोड़ प्रेमी के साथ भागी दुल्हन

शादी का मंडप छोड़ प्रेमी के साथ भागी दुल्हन

Bhaskar News | Dec 13, 2012, 10:42AM IST
 
 


नीमकाथाना. पूछलावाली ढाणी में शुक्रवार रात शादी का मंडप तैयार किया जा रहा था। इस दौरान दुल्हन अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में मशगूल था। दुल्हन के साथ मेहंदी की रस्म में शामिल हुई महिलाएं भी रात को उसके साथ सो रही थी। रात करीब दो बजे दुल्हन के गायब होने की सूचना पर परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग दुल्हन की तलाश में जुट गए।

शनिवार को लड़की के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया गया कि उसकी 23 वर्षीय लड़की की शादी शनिवार को होनी थी। शादी की तैयारियों के बीच उनकी बेटी गायब हो गई। रिपोर्ट में ढाणी के रहने वाले जितेंद्र कुमार पुत्र बाबूलाल पर लड़की को भगाने का आरोप लगाया गया है। आरोपी जितेंद्र कुमार एसएसबी में एएसआई के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गायब हुई दुल्हन व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


फोन से रोकी बारात


दुल्हन के गायब होने के बाद शनिवार को आने वाली बारात को ग्रामीणों व परिवार के लोगों ने फोन कर रोक दिया। दिनभर ग्रामीण लड़की की तलाश में जानकारी जुटाते रहे। ढाणी में बारात की सभी तैयारियां रुक गई। परिवार व रिश्तेदार भी लड़की की तलाश के प्रयासों में लग गए। देर शाम तक ढाणी व परिवार के लोग लड़की की तलाश में लगे रहे।
 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment