जयपुर। '100 की स्पीड में दौड़ती बाइक और उसके साथ स्केट के सहारे दौड़ता युवा।कभी एक पैर से बाइक चलती है तो कभी दोनों पैरों की सहायता से बाइक से ही सर्किल बनाया जाता है। स्केटिंग के साथ विली, जम्प, राउंड, म्यूजिकल डांस, बाइकिंग भी खास है।Ó जी हां अभी तक आपने बाइक स्टंट ही देखे होंगे, लेकिन अब शहर के युवा बाइकिंग और साइक्लिंग स्केटिंग के साथ कर रहे हैं और वो भी बेहतरीन स्टंट के साथ। विदेशी स्टंटबाजों की तर्ज पर यहां के युवा भी खास स्टंट करके शहर को स्टंटबाजों का शहर बना रहे हैं।
फोटो: मनोज श्रेष्ठ