जयपुर. देश की राजधानी दिल्ली में एक युवती से गैंगरेप करने वाले आरोपियों को तत्काल सजा सुनाए जाने की मांग उठ रही हैं। इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ लोगों का आक्रोश न्याय व्यवस्था, पुलिस प्रशासन और सरकार पर फूट पड़ा हैं। लोगों के दबाव के चलते दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मामले की जांच के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट के गठन की बात कही हैं। बुधवार को जयपुर में भी इस रेप केस की गूंज सुनाई दी। गांधी सर्किल पर पीयूसीएल की ओऱ से मानव श्रंखला बनाकर और नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया गया। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।
दैनिक भास्कर डॉट कॉम खंगाल रहा है दुष्कर्म के कुछ ऐसे ही मामलों को, जिनमें फास्ट ट्रेक कोर्ट के फैसलों ने एक नजीर कायम की। पढ़े अगली स्लाइड्स में
फोटोः महेन्द्र शर्मा