जयपुर। राजस्थान भारत का एक ऐसा राज्य, जितना खूबसूरत उतना ही विचित्र। यहां एक से बढ़कर एक खूबसूरत नजारे है। कहीं पहाड़ों में घिरे स्थल तो कहीं वादियों में झील। कहीं रेत के टीले तो कहीं बड़े-बड़े किले। शौर्य और परंपरा की गाथाओं से सजती यहां की शाम। आराधना और भक्ति की परंपरा आठों पहर रेत की तरह फैले हैं।
तिलस्मी दुनिया से दिखते इस मरुस्थल में आश्चर्य और कौतूहल का केंद्र बना करणी माता का मंदिर। इसे चूहे वाला मंदिर भी कहते हैं। विश्व प्रसिद्ध यह मंदिर बीकानेर से कुछ ही दूरी पर देशनोक नामक स्थान पर बना हुआ है।