विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Sir Revel In The Room Were Forbidden, Wife Reached Mach Commotion!

साहब कमरे में मना रहे थे रंगरेलियां, पत्नी पहुंची तो मच गया हंगामा!

Bhaskar News | Jan 18, 2013, 10:04AM IST
 
 


घाटोल (बांसवाड़ा)। घाटोल पंचायत समिति में कार्यरत जूनियर तकनीकी सहायक के तेलीवाड़ा मार्ग स्थित किराए के मकान पर गुरुवार को पहुंची पत्नी ने जब उसे दूसरी युवती के साथ देखा तो हंगामा खड़ा कर दिया। गुस्से से आग बबूला पत्नी ने घर में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी और पति के साथ भी जमकर मारपीट की। वहां मौजूद युवती घबराकर भागी और दूसरे घर में छिप गई। उस घर के लोगों ने उसे चोर समझकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।


घाटोल पंचायत समिति में कार्यरत जूनियर तकनीकी सहायक प्रतापसिंह अंतकालिया गांव का रहने वाला है। वह घाटोल कस्बे में ही तेलीवाड़ा मार्ग पर किराए से कमरा लेकर रहता है। कई दिनों से जब वह घर नहीं गया तो गुरुवार को उसकी पत्नी सविता घाटोल आ गई और उसे खोजते हुए किराए के कमरे तक पहुंच गई। वहां अपने पति को दूसरी युवती के साथ देखा तो गुस्से से आग बबूला हो गई और पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। सविता ने घर का सामान तोडफ़ोड़ दिया और प्रतापसिंह के साथ जमकर मारपीट की। पत्नी का कहना था कि वह काफी दिनों से घर नहीं आ रहा था। गुरुवार को वह कमरे पर पहुंची तो जेटीए नशे में धुत्त था और किसी और युवती के साथ था। हंगामे और मारपीट से घबराई दूसरी युवती वहां से भागी और एक घर में घुस गई। उस घर के लोगों ने उसे चोर समझकर पुलिस को सूचना दे दी। कुछ देर में पुलिस वहां पहुंच गई और पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। पुलिस जेटीए के कमरे पर पहुंची तो वह घायल अवस्था में पड़ा था। हंगामे के दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।पुलिस को कमरे के एक कोने में बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतलें भी मिली।


घरेलू मामला कार्रवाई नहीं करनी:  पुलिस सभी को वहां से खमेरा थाने ले गई। जेटीए प्रतापसिंह ने पुलिस को बताया कि यह उनका घरेलू मामला है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं करनी है। जेटीए की पत्नी सविता भी पहले तो पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहती रही, लेकिन थाने में जाने के बाद उसने रिपोर्ट देने से इंकार कर दिया। खमेरा थाने के एएसआई शंकरलाल चौधरी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट नहीं दी गई है। जेटीए मईड़ा के दो विवाह होने की जानकारी मिली है। थाने पर तीनों को शांति भंग नहीं करने को लेकर पाबंद किया गया है।

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment