भरतपुर। जब मेरी शादी हुई थी तो तू तेरी मां की गोद में थी और तेरे साथ भी मेरे फेरे हुए है। इसलिए मैं कुछ भी कर सकता हूं। यह कहकर भरतपुर में एक सौतेला बाप पिछले पांच साल से अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है। गुरुवार को इस छात्रा ने आवाज उठाई और टीचर को सारी घटना बताकर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
नाबालिग बालिका शहर के एक राजकीय विद्यालय की सैकंडरी कक्षा की छात्रा है। इस छात्रा में सुबह दैनिक भास्कर समाचार पत्र में पिता द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म संबंधित खबर पढऩे के बाद पिता के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत आई। विद्यालय में छात्रा ने पिता द्वारा दुष्कर्म की जानकारी टीचर को दी, जिसके बाद टीचर ने पुलिस को जानकारी दी।इसके बाद छात्रा ने थाने पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी।