विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Chief Minister Ashok Gehlot Are Projected State Budget

RAJASTHAN BUDGET : अस्पतालों में सारे टेस्ट फ्री, इंटर कास्ट मैरिज पर मिलेंगे पांच लाख

1 of 7 Photos

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को भारी हंगामे के बीच विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया। गहलोत का बजट आने वाले चुनावों के मद्देनजर एकदम लोक लुभावन था। मुख्यमंत्री दवा योजना की सफलता से उत्साहित होकर अब राजस्थान में सरकारी अस्पतालों में सभी टेस्ट भी फ्री करने की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत फ्री मिलने वाली दवाओं की संख्या 400 से बढाकर 600 कर दी गई है। अब अगस्त 2013 से राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में सभी आवश्यक टेस्ट फ्री होंगे। 

बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की। इसके साथ ही जयपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी। इसके अलावा 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की घोषणा की।

एक झलक में पढ़े, बजट में क्या है आप के लिए खास

इससे पहले बजट भाषण की शुरुआत में विपक्ष के हंगामा करने पर गहलोत ने कटाक्ष करते हुए कहा कि नारे लगाने से विपक्ष चुनाव नहीं जीत सकता। विपक्षी सदस्य मुख्यमंत्री पर अपने ही रिश्तेदारों को सैंड स्टोन की खाने आवंटित करने आरोप लगा रहे थे। प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया इस मामले में मुख्यमंत्री की जांच कराने की मांग करते रहे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, नारे लगाने और हंगामे की परंपरा नहीं शुरू होनी चाहिए। अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों को जांच कराने का भरोसा दिया। हंगामे के बीच ही गहलोत ने रिफाइनरी की घोषणा पर सबको बधाई दी और कन्हैया लाल की कविता पढ़कर गहलोत ने स्वयं को सबका हितैषी बताया। 

सभी मेरे सखा बंधु है।

सभी से मेरी स्नेह सगाई।।

विधानसभा अध्यक्ष के विपक्षी सदस्यों को आश्वासन देने के बाद जब गहलोत ने दोबारा अभिभाषण पढ़ना शुरू किया तो विपक्षी सदस्यों ने भी उनका सहयोग किया। लिहाजा शोर और हंगामा थम गया।

चुनावी और इस कार्यकाल के अंतिम साल होने के कारण राज्य की जनता को उनसे बहुत उम्मीद है। राजनीतिज्ञों का मानना है कि यह बजट पूर्णत: चुनाव को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा।

 

सड़कों को लेकर हुई घोषणाएं

250 से ज्यादा की आबादी वाले गांवों को सड़कों से जोड़ा जाएगा। 

6 हजार किलोमीटर सड़कों का सुदृढ़ीकरण। 

546 गांवों को सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य। 

विश्वबैंक की मदद से गावों को जोड़ा जाएगा।

आने वाले समय में इसकी कुल 650 करोड़ 

10,337 गांवों को सड़कों से जोड़ने का कार्य प्रगति पर 

31,150 किमी सिंगल लेन सड़कों का कार्य प्रगति पर 

श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में चिन्हित सड़कों का सुदृढ़ीकरण

बेणेश्वर धाम जाने वाली विशेष सड़क निर्माण नीति निर्माण बनाई जाएगी। 

1400 गांवों को सड़कों से जोड़ा  जाएगा। जिन गांवों में सड़कें नहीं है। उन्हें भी जोड़ने की तैयारी, टोंक, नैनवां, पारन में बिछाया जाएगा सड़कों का जाल 

रेलवे फाटक रहित 15 आरओबी का निर्माण कार्य प्रस्तावित 

यहां बनेंगे आरओबी

अजमेर-2

पाली (सोजत)-1

फालना-1

सिरोही-1

आबू रोड-1

सीकर-3

जयपुर-3

पवन आधारित विद्युत उर्जा 1,725 मेगावाट उत्पादन की वृद्धि 

मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना

मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में दवाइयों की संख्या में इजाफा 

दवाइयों की संख्या की 400 से बढ़ाकर 600 की 

सरकारी अस्पतालों में जांचे फ्री होगी 

फिलहाल 86 अस्पतालों में ईसीजी, सोनोग्राफी, एक्स-रे की जांच फ्री होगी

1 जुलाई 2013 से सभी पीएससी  में आवश्यक जांचे फ्री होगी। 

15 अगस्त से हर सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र में टेस्ट फ्री होंगे

जयपुर में मेडिल कॉलेज की स्थापना होगी। 

15 जिलों में मेडिकल कॉलेज की योजना 

निशुल्क दवा योजना में दो हजार पदों की स्वीकृति 

200 जननी एक्सप्रेस गाड़ियां और चलाई जाएंगी 

सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने के लिए हर जोड़े को 4500 से बढ़ाकर 10 हजार रूपए दिएं जाएंगे

बीस नए आईटीआई की घोषणा 

200 करोड़ रूपए के अल्पसंख्यक विकास कोष की घोषणा 

स्वयं सहायता समूह के लिए ऋण के अलावा दस हजार रुपए का अनुदान सरकार की ओर से 

आंगनवाड़ी में हर बच्चे को दो जोड़ी यूनिफॉर्म मिलेगी

शिक्षा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने यह घोषणाएं की 

लाइब्रेरी के लिए अनुदान की घोषणा 

6-10वीं तक के छात्रों की छात्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी 

राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में 1 करोड़ 75 लाख की लागत से स्पोर्ट्स ग्राउंड का निर्माण 

संस्कृत स्कूलों और कॉलेजों को क्रमोन्नत क्रम में पीपीपी मोड पर लिया जाएगा

बीकानेर में तकनीकी विश्वविद्यालय की स्थापना 

तहसील मुख्यालयों पर निजी सहभागिता से कॉलेज खोले जाएंगे

15 सरकारी कॉलेज खोले जाएंगे

10 स्नातक कॉलेज, स्नात्तकोत्तर में प्रमोट किएं जाएंगे

1.5 लाख की आय वाले छात्रों को उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 

छात्रों को अब 10 लाख तक एजुकेशन लोन 

5 प्रतिशत ब्याज सरकार की तरफ से दिया जाएगा

जयपुर-फतेहपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज की होगी स्थापना 

झुंझनूं में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना 

जयपुर में तीन करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कॉलेज की होगी स्थापना 

इसके साथ स्काउट आवासीय विद्यालय खोला जाएगा।

25 नई आईटीआई और 10 महिला आईटीआई की होगी स्थापना 

1 हजार प्राथमिक विद्यालय होंगे क्रमोन्नत

स्कूलों में लिपिक की पोस्ट होगी सृजित 

20 हजार थर्ड ग्रेड टीचर के नए पद सृजित 

10 हजार सेकेंड ग्रेड टीचर के पद सृजित होंगे 

5 हजार शारीरिक शिक्षकों के पद की घोषणा

1 हजार नए व्याख्यातों के पद सृजित होंगे। 

मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने की योजना का होगा विस्तार 

आठवीं क्लास में टॉप 11 बच्चों को दिए जाएंगे टेबलेट और लैपटॉप

(गौरतलब है कि गहलोत की इस घोषणा पर कटारिया ने उन्हें टोका और कहा 8वीं तक के छात्रों के लिए ग्रेडिंग सिस्टम लागू कर दिया गया है। उनका रिजल्ट ही नहीं आता तो आप टॉपर कैसे चुनेंगे)

एक झलक में पढ़े, बजट में क्या है आप के लिए खास

राजस्थान बजट : 1500 मदरसा पैराटीचर व 1500 शिक्षकों की होगी भर्ती

जयपुर में बनेगा एक और मेडिकल कॉलेज

राजस्थान बजट: मानव रहित फाटकों पर बनेंगे आरयूबी व आरओबी

ठेका कर्मियों का दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी

गहलोत की सोशल इंजीनियरिंग, अंतरजातीय विवाह करिए इनाम पाइए

 मानसरोवर के तीर्थ पर जाइए, सरकार देगी आपको 1 लाख रुपए

बजट से प्रेरकों को निराशा, फिर आंदोलन छेडऩे का एलान

राजस्थान बजट : सिंधी कैंप बस स्टैंड होगा आधुनिक, 50 करोड़ स्वीकृत

गलत आंकड़ों के आधार पर बना चिदंबरम का बजट? 

चिदंबरम ने इनकम टैक्‍स में नहीं दी कोई बड़ी राहत

 

6 मार्च की अन्य खास खबरें
 
प्रीति जिंटा से 10 घंटे तक पूछताछ, यशराज फिल्‍म्‍स पर लगा जुर्माना 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment