जयपुर. चुनावी साल में आखिरी बजट पेश करते हुए गहलोत ने सोशल इंजीनियरिंग के अपने नायाब फॉर्मूले का सहारा लिया है। प्रदेश में अंतरजातीय विवाह करने वाले दंपति को प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। शर्त ये ही कि लड़का और लड़की दोनों में से एक ऊंची जाति का और दूसरा निचली जाति का हो। गहलोत ने अपने अभिभाषण में खास तौर पर ऊंची जाति और निचली जातियों के बीच विवाह का जिक्र किया।
गहलोत ने कहा कि यदि एससी-एसटी युवक और युवतियां सामान्य वर्ग के लोगों से शादी करेंगे तो उन्हें सरकार की ओर से पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। इससे पहले यह प्रोत्साहन राशि पचास हजार रूपए थी।