मस्त होकर पी रहे थे हुक्का,तभी पड़ी रेड,फूट गया भंडा<श्च>श्च>छापेमारी में 12 लड़के लड़कियां धरे। तीन लड़कियां भी शामिल। पुलिस ने काटे चालान
Source: Vipan Jund | Last Updated 16:17(15/02/12)
लुधियाना । पुलिस, सेहत विभाग व डिस्ट्रिक्ट अटार्नी की डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स ने बुधवार दोपहर शहर के तीन हुक्का बार छापे मारे। छापेमारी के दौरान कालेजों के लड़के लड़कियां हुक्का पीते धरे गए।
अफसरों ने हुक्का पीते 12 युवाओं के चालान काटे। इनमें तीन लड़कियां भी शामिल हैं। सराभा नगर स्थित ओचबी रेस्टोरेंट में विभाग को छह लड़के व तीन लड़कियां हुक्का पीते हुए मिले। जबकि दुगरी में फोर्टीथ थिवस लॉंज में तीन लड़के हुक्का पी रहे थे। दोनों हुक्का बार के मैनेजर का भी चालान काटा गया।
इसके बाद टीम अंसल प्लाजा की चौथी मंजिल पर बने मोचा लॉंज में दबिश दी। यहां हुक्का पीता तो कोई युवक नहीं मिला लेकिन टीम को हुक्के में इस्तेमाल किया जाने वाले फ्लेवर्स बरामद हुए। जिनके पुलिस ने सैंपल भर लिए हैं। इसके अलावा दंडी स्वामी रोड व पीएयू के पास सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों के चालान भी काटे गए।
डीएचओ ने बताया कि बुधवार को हुक्का बार व सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पीते कुल 21 युवकों के चालान काटे गए।