विज्ञापन
 
Home >> Chhatisgarh >> Raipur >> लाश पर से गुजर रहीं थीं ट्रेन, पुलिस झाड़ रही थी पल्ला

लाश पर से गुजर रहीं थीं ट्रेन, पुलिस झाड़ रही थी पल्ला

rakesh malviya | Nov 23, 2012, 18:44PM IST
 
 


रायपुर-भिलाई । भिलाई में एक विवाहिता ने टे्रन के सामने कूदकर जान दे दी। उसकी लाश के नाम पर धड़ का एक हिस्सा ही बचा था। जिस पर कपड़े के नाम पर एक चिंदी तक नहीं थी। तीन घंटे टै्रक पर ही लाश पड़ी रही। इस बीच कई ट्रेन लाश पर से धड़धड़ाते हुए निकल गईं। मृतका के घरवाले आंसू बहा रहे थे। तो पुलिस यह तय कर रही थी कि यह एरिया किस थाने में आता है।


सेक्टर-2 सड़क-10 निवासी सेल रिफैक्ट्री यूनिट कर्मी श्रीनिवास की पत्नी श्रावंती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। यह दुर्घटना सुबह लगभग 9.30 बजे चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के पास हुई। पुलिस ने इसमें ही एक घंटा लगा दिया कि घटना स्थल किस थाना क्षेत्र में आता है। तब तक ट्रैक पर भीड़ जमा होती रही। लोग शव की स्थिति पर बातें करते रहे और अधिकारी इधर-उधर फोन लगाने में व्यस्त रहे।

सूचना पर भट्ठी पुलिस आधा घंटा बाद घटना स्थल पहुंची, लेकिन यह कहकर वापस लौट गई कि मामला उसके क्षेत्र में नहीं आता। उसने सुपेला थाना को सूचना दे दी। एक घंटा बाद सुपेला पुलिस पहुंची। तब तक मृतका के परिजन भी पहुंच चुके थे।

सुपेला पुलिस ने पहले जिला अस्पताल में शव वाहन के लिए संपर्क किया, पता चला कि वाहन खाली नहीं है। चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल से भी वाहन नहीं मिला। पुलिस ने वाहन का इंतजाम करने की जिम्मेदारी परिजनों पर सौंप दी। हादसे से सदमे में आए परिजन समय पर गाड़ी नहीं ला पाए। पुलिस वाले जैसे के तैसे खड़े थे।

जब सवा 12 बजे तक भी शव वाहन का इंतजाम नहीं हुआ तो श्रावंती के परिजनों ने लाश को पटरी से हटाकर किनारे रख दिया। इसके पहले शव के ऊपर से टे्रनें गुजरती रहीं।

जब भी लाश के ऊपर से ट्रेन या मालगाड़ी गुजरती उस पर डाला गया कपड़ा उड़ जाता और परिजन उसे दोबारा ढंकते। टै्रक किनारे मजमा लग गया था। भीड़ परिजनों की बेचारगी पर खेद जता रहे थे। पुलिसवाले टै्रक से दूर थेे।

शव वाहन मंगवाने की जिम्मेदारी परिजनों की हो गई थी, वे समय पर इसकी व्यवस्था नहीं कर पाए। अंत में करीब 12.30 बजे आटो पर लाश ले जाई गई।

मृतका के पति श्रीनिवास के अनुसार एक घंटे में उसके जीवन का सबकुछ बदल गया। सुुबह करीब 9.15 बजे वह घर से मां राजेश्वरी के साथ निकला था। मां को साईं मंदिर छोड़ा और ड्यूटी पर चला गया। श्रावंती घर पर अकेली थी। सवा 10 बजे उसे मां का फोन आया कि श्रावंती घर पर नहीं है। वह घर पहुंचा। मां को किसी ने बताया अंडर ब्रिज के पास एक महिला की लाश मिली है । श्रीनिवास घबराते हुए अंडर ब्रिज पहुंचा। लाश बुरी तरह क्षत-विक्षत थी। कपड़ों से पहचान हुई कि वह श्रावंती ही थी।
श्रीनिवास और श्रावंती की शादी एक साल पहले हुई थी।श्रीनिवास बताता है कि उसके जीवन में सबकुछ ठीक था। बुधवार को दोनों रिश्तेदारों के घर मिलने गए थे और शाम को शापिंग भी की थी। वैवाहिक जीवन भी अच्छा था।


 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment