पुलिस ने फोड़े युवक कांग्रेसियों के सिर
Sudeep Tripathi
| Nov 24, 2012, 19:26PM IST
रायपुर। राजधानी में चल रहे सरकार के नगर सुराज अभियान के दौरान तेलीबांधा इलाके के श्यामनगर में शनिवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। शासकीय स्कूल में सुराज का विरोध करने पहुंचे युवक कांग्रेसियों की भीड़ ने सुराज पंडाल में जबरिया घुसने की कोशिश की।
पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। युकां नेता सुनील कुकरेजा के नेतृत्व में करीब 80 लोग पहुंचे थे। भीड़ जब नहीं मानी, तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया।
इस दौरान सुनील के सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा दर्जनभर अन्य लोग भी घायल हुए। बाद में पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।



