अंडर-19 क्रिकेट टीम का पहला मुकाबला त्रिपुरा से

रायपुर. बीसीसीआई की ओर से आयोजित होने वाली अंडर-19 कोच बेहार ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ टीम की घोषणा कर दी गई। टीम की कमान मोहम्मद इरफान को दी गई है। टीम को पहली बार प्लेट ग्रुप में खेलने का मौका मिला है और इसमें अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया ने कहा कि टीम की तैयारियां अच्छी हैं और वे टूर्नामेंट अच्छा प्रदर्शन करेगी। टूर्नामेंट में छत्तीसगढ के अलावा दिल्ली, बड़ौदा, विदर्भ, गोवा और त्रिपुरा की टीमें शामिल हो रही हैं।
टीम : इरफान (कप्तान), ऐश्वर्य मौर्य, शहनवाज, शहबाज (विकेटकीपर), शुभम, शकीब, जगजोत, बृजेश, योगेश, ऋषभ, अंकित, अतुल, अजय, रवि और अरविंद। कोच : तुषार आरोटे।
टीम का मुकाबला
-1 से 4 दिसंबर तक त्रिपुरा से, स्थान : अगरतला
- 8 से 11 दिसंबर तक दिल्ली से, स्थान दिल्ली
- 15 से 18 दिसंबर तक विदर्भ से, स्थान नागपुर
- 22 से 25 दिसंबर तक बड़ौदा से, स्थान बड़ौदा में
- 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक गोवा से, स्थान गोवा में






