प्रेमिका की हत्या कर फांसी पर लटका प्रेमी

बालोद। करकाभाट के पास डोंगरी जंगल में करकाभाट गांव में रहने वाले २३ वर्षीय युवक भूपत साहू पिता सेवकराम साहू ने गांव की ही रहने वाली 19 वर्षीय पद्मिनी यादव पिता फकीर यादव ने गैती नुमा फावड़े से उसके गले में वार किया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
मृतका के साथ लकड़ी काटने गई पांच महिला उस दौरान मौजूद थी। उन्होंने घटना की जानकारी करकाभाट शुगर मिल के कुछ कर्मचारियों को दी। बाद में यह भी पता चला कि लड़की को मारने वाले युवक ने भी अपनी बुआ नैन बाई के घर जाकर फांसी लगा ली। उसने कपड़े के सहारे से घर के म्यार में फांसी लगा ली। उस समय घर में कोई नहीं था। घटना बुधवार दोपहर डेढ़ बजे की है।
लड़की की शादी होने वाली थी : एसडीओपी डीपी ठाकुर ने बताया मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़की की शादी की तैयारी हो रही थी। युवक-युवती का घर आसपास ही है। सुबह करकाभाट से दो किमी दूर ग्राम मंगचुवा के पास स्थित डोंगरी जगल में पद्मिनी लकड़ी काटने अन्य पांच महिलाओं रेवती, जानकी, ललिता, देवंतीन, गेंदीबाई के साथ गई थी। वहां वो लकड़ी काट रहे थे। इसी समय लड़का जो की गांव के ही पुराणिक यादव के घर में पैरा निकालने गया हुआ था।
लंच के समय वह भी जंगल में पहुंच गया। वहां उसने भी लकड़ी काटना शुरू कर दिया। अचानक वहां उसने युवती के गले में वार किया। फावड़ा गले के ऊपर आंख के पास लगा। युवती की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घबराई हुए पांचों महिला पहले शुगर मिल फिर गांव आई और सारा माजरा बताया। तब तक युवक ने भी अपनी बुआ नैनबाई के घर में फांसी लगा लिया।







