डॉ. जैन की हालत में सुधार
pilu ram sahu
| Dec 07, 2012, 12:15PM IST

रायपुर। अज्ञात आरोपी के हमले में गंभीर रूप से घायल राम किंकर अस्पताल के डॉ. नवनीत जैन की हालत में लगातार सुधार आ रहा है। वह रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल के संचालक व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. संदीप दवे ने डॉ. जैन का ऑपरेशन किया था
। बुधवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने डॉ. जैन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। पुलिस भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। एसएसपी दीपांशु काबरा ने आरोपी सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए देने की घोषणा की है।






