प्रमुख शिक्षकों और कार्यवाह की क्लास लेने पहुंचे मोहन भागवत

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की रोहणीपुरम में प्रमुख शिक्षकों और कार्यवाह की शिविर में मार्गदर्शन देने के लिए सरसंघचालक मोहन भागवत शुक्रवार की सुबह 7 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस से रायपुर पहुंचे।
रेलवे स्टेशन पर संघ के कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे शिविर स्थल चले गए। वहां वे शाखा में शामिल हुए। प्रमुख शिक्षकों और कार्यवाहकों से सीधे संवाद किया। सुबह 11 बजे तक वे शिविरलोगों से मिलते रहे। इसके बाद समाज के प्रमुखों और मठ तथा ट्रस्ट के मुखिया लोगों से मिले।
उनसे छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण, घर वापसी आदि के कार्यक्रमों की जानकारी ली। इसके अलावा इन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के टिप्स भी दिए। दोपहर 3 बजे एक बार फिर से सभी लोगों की क्लास लेंगे।
इस दौरान प्रमुख शिक्षकों को शाखा के मुख्य कार्यों को लोगों तक पहुंचाने और संघ के प्रति उनके नजरिए की जानकारी लेने के गुर बताएंगे। 8 को दोपहर तीन बजे शहर में पथ संचलन होगा और 9 को दोपहर 3 बजे साइंस कॉलेज मैदान में उनकी आमसभा होगी। इसमें करीब 15000 लोगों के शामिल होने की संभावना है।








