रायपुर। राजधानी से कुछ किलोमीटर दूर स्थित गांव केंद्री के सरपंच और ग्राम सचिव के कारनामे ने अफसरों को भी हैरान कर दिया है। सरपंच और सचिव ने मिलीभगत कर 16 मृत और 28 फर्जी व्यक्तियों के नाम से बीपीएल कार्ड बनाकर 30 महीने राशन उठाकर हेराफेरी की। कलेक्टर के जनदर्शन में मिली शिकायत के बाद खाद्य विभाग के अफसरों ने जब इसकी जांच की तो उनके होश उड़ गए। सबकुछ इतनी सफाई से किया गया कि एक नजर में किसी को भी फर्जीवाड़े की भनक नहीं लगी। एक-एक दस्तावेज की बारीकी से जांच करने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।
आगे पढि़ए कैसे हुआ यह पूरा कारनामा